OTHERS

हिन्दू नव वर्ष पर रक्तदान महादान शिविर का आयोजन, 16 युवाओं ने किया रक्तदान

“ब्लड बक्सर” की पहल—नई सोच, नई परंपरा के साथ हर माह रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को कर रहे जागरूक

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
हिन्दू नव वर्ष के शुभ अवसर पर “ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर” द्वारा सोमवार को मध्य लोहंदी भवन, आर.एन. पथ (नगर परिषद के पीछे) में एक भव्य रक्तदान शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल एवं डॉ. अशोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव श्रवण तिवारी, मनोज जायसवाल, जदयू नगर अध्यक्ष संजय चौधरी एवं भाजपा के सुमित मानसिंहका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

16 रक्तवीरों ने किया महादान
इस रक्तदान शिविर में दो रक्तविरंगना—नेहा केजरीवाल और निधि केजरीवाल सहित कुल 16 लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान करने वालों में आदिल खान, रविशंकर, प्रविव रंजन, विवेक शर्मा, विवेक कुशवाहा, राकेश महतो, धर्मेंद्र चौधरी, मोहित उपाध्याय, विजय भूषण सिंह, गौरव जायसवाल, जीतेन्द्र चौधरी एवं सोनू गुप्ता प्रमुख रहे।

 

“रक्तदान है जीवनदान” — प्रियेश
ब्लड बक्सर के संचालक प्रियेश ने बताया कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन रेखा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि “ब्लड का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए रक्तदान महादान है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर रक्तदान करें, जिससे न सिर्फ दूसरों की जान बचाई जा सके, बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य की भी जांच हो सके।

रक्तदान के फायदे भी बताए गए
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय एवं कैंसर जैसे रोगों का खतरा कम होता है और शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान प्रक्रिया के दौरान रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन सहित एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी और सिफिलिस जैसी बीमारियों की जांच निशुल्क की जाती है।

हर माह लगेगा शिविर, अगला 5 अप्रैल को
आयोजकों ने बताया कि यह इस माह का पहला कैंप है और भारत सरकार के नेशनल ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत अगला शिविर 5 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां 8804433322 पर संपर्क कर या ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
शिविर के अंत में इंद्रलोक वाणी के सौजन्य से सभी रक्तदाताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदिल खान, नसीम नायक, राजा बाबू, सुमेघा कुमारी, अंकिता कुमारी, निशा कुमारी तथा ब्लड बैंक के राजन कुमार, सुनील कुमार, अनुराग कुमार, अवधेश जी एवं मुकेश कुमार का विशेष योगदान रहा।

 “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” की पहल
ब्लड बक्सर के उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने बताया कि संस्था “शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा” के तहत हर शुभ अवसर पर रक्तदान को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, ताकि ब्लड बैंक में खून की कमी को दूर किया जा सके। यह शिविर न केवल सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बना, बल्कि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button