OTHERS
कार्यशाला में आचार्यों के पावन कर्तव्यों और दायित्वों का कराया स्मरण
सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली में आचार्य कार्यशाला का हुआ आयोजन


न्यूज विजन। बक्सर
रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर, अहिरौली में आयोजित आचार्य कार्यशाला में प्रथम सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इस सत्र में विद्यालय के प्राचार्य मनोरंजन कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर सविस्तार प्रकाश डाला।
भोजपुर विभाग के विभाग प्रमुख लाल बाबू प्रसाद ने आचार्यों के समक्ष प्रेरक कथाओं के माध्यम से आचार्यों के पावन कर्तव्यों और दायित्वों को याद दिलाया। स्वाध्याय के पश्चात समय से पाठ-योजना के साथ कक्षा में प्रवेश करना और छात्रों को पूर्णतः संतुष्ट करना आचार्य का कर्तव्य है।
द्वितीय सत्र में गणित विषय की अध्यापन कला के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से व्याख्यान दिया गया, ताकि छात्र आसानी से सरलतापूर्वक समझ सकें।





