OTHERS

छह दिनों में 31583 गैस सिलेंडर का हुआ वितरण, 4612 सिलेंडर का है स्टॉक

एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष 06183-223333 पर दर्ज करा सकते हैं

न्यूज विजन। बक्सर

समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को प्रतिदिन गैस एजेंसी का भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा कुल 27 गैस एजेंसियों की सघन जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिसमें प्रत्येक टीम में एक वरीय दंडाधिकारी, पदाधिकारी तथा एक पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा संबंधित गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। इस जांच अभियान में जिले के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को शामिल किया गया है।

 

 

13 मार्च से 18 मार्च तक कुल 31583 गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। साथ ही दिनांक 18.03.2026 तक गैस एजेंसियों के पास 4612 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है। सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित अपनी शिकायत व समस्या जिला नियंत्रण कक्ष 06183-223333 पर दर्ज करा सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष 24X7 कार्यरत है।

 

 

किसी भी परिस्थिति में गैस एजेन्सी अथवा गोदाम पर उपभोक्ताओं का लाईन लगाकर सिलेंडर का आपूर्ति नहीं की जायेगी। यदि ऐसी स्थिति पायी जाती है तो संबंधित गैस एजेंसियों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। यथा संभव सभी एजेंसी के द्वारा होम डिलेवरी सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही बुकिंग के 2 या 3 दिन के अंदर गैस की आपूर्ति उपभोक्ता को करेंगे। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव के द्वारा लगातार भ्रमण करते हुए गैस सिलेंडर के वितरण कार्य का अनुश्रवण किया जा रहा है।

 

 

जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सभी गैस एजेंसियों के साथ बैठक करते हुए सभी एजेंसियों के द्वारा गैस वितरण के कार्य का अनुश्रवण लगातार किया जा रहा है। सभी गैस एजेन्सी अपने कार्यालय के बाहर सूचना पटट लगाते हुए उस पर स्टॉक की अद्यतन स्थिति, किस तिथि का सिलेंडर वितरित किया जा रहा है एवं आगामी दिनों में किस-किस तिथि का गैस वितरण किया जायेगा। इन सभी सूचनाओं का संधारण करने का निर्देश दिया गया है।

 

 

बक्सर जिले के सभी एजेंसी को निदेश दिया गया कि कैम्प मोड में सभी बचे हुए उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि ओटीपी मिलने में परेशानी न हो। उपभोक्ता स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 92 शिकायत प्राप्त हुआ है जिसके आलोक में 45 शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है। शेष का निष्पादन किया जा रहा है।

 

 

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि दिनांक 13 मार्च 2026 को 7240, दिनांक 14 मार्च 2026 को 7512, दिनांक 15 एवं 16 मार्च 2026 को 7531, दिनांक 17 मार्च 2026 को 4207 एवं दिनांक 18 मार्च 2026 को 5093 गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button