OTHERS

हिंदू नववर्ष जन चेतना को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी

सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदू नववर्ष पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
सरस्वती विद्या मंदिर में वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष्य में एक भव्य जागृति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय नववर्ष के महत्व के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।

 

प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं ने सरीखे नारे – ‘हिंदू नववर्ष मंगलमय हो’, ‘दूसरों का सम्मान अपनी संस्कृति सबसे महान है’ से अपने उद्देश्य को दर्शाया तथा वातावरण को गुंजायमान किया व उल्लासित किया। प्रभात फेरी विद्यालय के आसपास के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय लोगों ने भी विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा नववर्ष के आगमन पर एक सुंदर गीत की भी प्रस्तुति दी। जागरूकता अभियान ने न केवल विद्यार्थियों में सांस्कृतिक गर्व की भावना को प्रबल किया, बल्कि समाज के बीच भारतीय नववर्ष के महत्व एवं उसके उत्साह को भी प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button