OTHERS

हिन्दू समाज के संगठन के लिए संघ सौ वर्षों से प्रयास कर रहा है संघ

संघ ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प के साथ संघ प्लास्टिक भगाओ, पानी बचाओ, पेड़ लगाओं के नारे के साथ आत्मसात करने हेतु समाज से किया आग्रह

न्यूज विजन। बक्सर
सती घाट पर रामबाग बस्ती की ओर से मंगलवार को सती घाट पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विराट हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत प्रयागराज के गायक धीरज पाण्डेय ने मन मस्त फकिरी धारी, भगवान राम व मां गंगा के भजनों के साथ भारत माता का भी देशभक्ति गीत सहित फाग गीत गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। तत्पश्चात महेंद्र गिरी, गुरुदास मठिया, काशी, श्री श्री 108 श्री श्यामा दास जी, राजेंद्र प्रसाद, प्रांत कार्यवाह व पूनम चतुर्वेदी सेविका समिति जिला कार्यवाहिका ने प्रभु श्री राम जी व भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

प्रांत कार्यवाह राजेंद्रजी ने कहा कि संघ के सौ वर्ष पर पूरे देश में, हर बस्ती व मंडलों में संघ लाखों स्थानों पर हिंदू सम्मेलन के माध्यम से हिन्दू के अंदर सामाजिक समरसता व समाज को दिशा देने हेतु सकल हिन्दू समाज के संगठन के लिए संघ सौ वर्षों से प्रयास कर रहा है। महंत श्यामा दास जी ने भारत माता के बारे में बताया। महंत महेंद्र गिरी जी ने राम नाम कीर्तन से अपना उद्बोधन करते हुए संघ के सौ वर्षों में चल रहे शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा का संकल्प के साथ संघ प्लास्टिक भगाओ, पानी बचाओ, पेड़ लगाओं के नारे के साथ आत्मसात करने हेतु समाज से आग्रह कर रहा है। धर्म की रक्षा करना हम सब का कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन मां गंगा सह भारत माता की भव्य आरती से हुआ। सम्मेलन का सफल संचालन विवेक सिंह ने किया।

 

हिन्दू सम्मेलन में नगर संघचालक ओम प्रकाश वर्मा, अवधेश पाण्डेय, अवनींद्र कुमार, देवेंद्र शर्मा, विजय राजभर, मनोज गुप्ता, यतीन्द्र चौबे, राहुल शर्मा, विकास जयसवाल, अरविंद सिंह, शिवजी खेमका, अवनींद्र कुमार, रवि कांस्यकर, पूनम चतुर्वेदी, माधुरी कुंवर, बेबी देवी, भारती देवी, राम नारायण, गौरव कुमार, मोहन वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, अवनीश कुमार, राकेश वर्मा, चिंटू वर्मा, मार्कण्डेय सिंह, त्रिभुवन पाण्डेय, सोनू वर्मा, तेज नारायण ओझा, विजय, अविनाश कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button