बिहार की राजनीति और सत्ता के दिग्गज बने अंकुर–सुबिज्ञा राय के विवाह के साक्षी


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रदीप राय के पुत्र ई० अंकुर राय का भव्य एवं शाही विवाह समारोह राजधानी पटना के प्रतिष्ठित होटल मौर्या में ई० सुबिज्ञा राय के साथ अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और पारिवारिक आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। यह विवाह समारोह न केवल पारिवारिक उत्सव रहा, बल्कि बिहार की अब तक की सबसे अनोखी और यादगार शादियों में से एक बन गया।
इस अवसर पर श्री प्रदीप राय ने भावुक होते हुए कहा कि यह पावन क्षण हमारे परिवार के लिए अविस्मरणीय है। देश और प्रदेश के इतने बड़े जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट अतिथियों और शुभचिंतकों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। सत्ता, राजनीति और समाज के शीर्ष हस्तियों की रही भव्य उपस्थिति नवदम्पति को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में बिहार से लेकर केंद्र सरकार तक के कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि, न्यायपालिका और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, बिहार, सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री, बिहार, नित्यानंद राय, गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार, अवधेश नारायण सिंह, सभापति, बिहार विधान परिषद, संजय झा, राज्यसभा सांसद, अशोक चौधरी, विजय चौधरी, श्रेयसी सिंह, दीपक प्रकाश, संजय सिंह, बिहार सरकार के मंत्री, अश्विनी चौबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री, गुप्तेश्वर जी महाराज, पूर्व डीजीपी, बिहार, राम कृपाल यादव, राधा मोहन सिंह, धर्मशिला गुप्ता, सांसद, जीवेश मिश्रा, संजीव चौरसिया, राहुल सिंह, संतोष निराला, मनोज शर्मा सहित अनेक विधायक एवं विधान परिषद सदस्य, न्यायपालिका से मनोज सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, आरएसएस, धार्मिक न्यास बोर्ड एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी इसके अतिरिक्त बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से पधारे सैकड़ों गणमान्य अतिथियों ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर समारोह की गरिमा को और ऊँचाई दी।
शाही अंदाज़, आत्मीय माहौल और यादगार पल
पूरे विवाह समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आधुनिक शाही साज-सज्जा देखने को मिली। अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक माहौल और आत्मीयता ने इस शादी को राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक संगम का अनूठा उदाहरण बना दिया। अंत में श्री राय परिवार ने सभी आदरणीय अतिथियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए नवदम्पति के उज्ज्वल, सुखमय और समृद्ध वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।





