OTHERS

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व, चर्च में हुई प्रार्थना सभा

संत मेरिस कैथोलिक चर्च में मसीही समुदाय के लोगों ने प्रार्थना के बाद एक दूसरे को दी क्रिसमस की बधाई

न्यूज विजन। बक्सर
ईसाई समुदाय के लोगों ने गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया। नया बाजार स्थित संत मेरिस कैथाेलिक चर्च में प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाया। इस दौरान कैरोल गीत के माध्यम से स्वर्गदूतों के सन्देश, ईश्वर की महिमा को गया और विशेष पूजा प्रार्थना किया गया। यीशु के जन्म से जुड़ी बातों का वर्णन किया गया और कैरोल गीत गाये गए।

 

नया बाजार कैथोलिक चर्च में समारोही पूजन विधि धर्माध्यक्ष के द्वारा चढ़ाया गया। मुख्य याजक फादर चार्ली बक्सर की कलीसिया एवं नगरवासियों को बड़ा दिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज में अमन-चैन और शान्ति के लिए प्रार्थना किया। उन्होंने कहा की इस दिन अपनी मनोकामनाओं एवं मन्नतों की पूर्ति के लिए भक्त जन आस्था के साथ मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करते हैं। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों के लिए बालक यीशु के प्रेम व शान्ति प्राप्ति की मंगल कामना की। साथ ही यीशु के मार्ग, सत्य और जीवन को अपनाते हुए, बन्धुत्व, सहभागिता एवं समर्पित सेवा द्वारा लोगों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

 

यीशु के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सभी खीस्तीय भाई-बहनों ने एक दूसरे के गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। क्रिसमस त्योहार को लेकर चर्च में सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। चर्च में मेला का नजारा दिखा। लोगों ने मोमबत्ती जलाकर पूजा अर्चना किये। चर्च में मसीही समुदाय के लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रही। उन्होंने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। अन्य समुदायों के लोग भी पहुंच कैंडल जलाकर प्रार्थना किए। मौके पर संत मेरिस कैथोलिक चर्च के फादर फादर आनंद, डोमिनिक, जेम्स, प्रभु दास, शांति राज, डकन्स द्रविडसन समेत अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button