निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मैदान के बेहतर रख रखाव का दिया निर्देश
अधिकारियों की टीम ने प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम, कड़सर का किया निरीक्षण


न्यूज विजन। बक्सर
नावानगर प्रखंड में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अन्तर्गत प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियम कड़सर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में अजय कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता बक्सर एवं आलोक नारायण वत्स, वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बक्सर द्वारा किया गया।
अधिकारियों ने मैदान की वर्तमान स्थिति सुविधाओं एवं संचालित गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मैदान के बेहतर रख रखाव के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि मैदान का समुचित रख रखाव होने से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और खेलकूद को नई दिशा मिलेगी।
प्रखंड स्तरीय खेल मैदान का उद्देश्य युवाओं को खेलकूद के लिए एक सुरक्षित और समर्पित स्थान प्रदान करना है, ताकि वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके। युवाओं में आत्मविश्वास बढ़े और वह खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण की ओर बढ़ सके। साथ ही बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिले और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार किया जा सके। इसके लिए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक नारायण वत्स द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।





