POLITICS

बसपा ने बक्सर, राजपुर एवं ब्रह्मपुर सीट के लिए प्रत्याशियों का किया घोषणा, अन्य दलों में ऊहापोह की स्थिति 

बक्सर से अभिमन्यु कुशवाहा, राजपुर से लालजी राम एवं ब्रह्मपुर से महावीर यादव होंगे प्रत्याशी, बाकी दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन तेज

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत बक्सर जिला में प्रथम चरण में मतदान होना सुनिश्चित है। इसके तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से आरंभ हो चुकी है। हालांकि अब तक बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को छोड़ किसी अन्य दल ने अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिससे जिलेभर में राजनीतिक ऊहापोह का माहौल बना हुआ है।

 

बसपा ने अपने पत्ते खोलते हुए बक्सर से अभिमन्यु कुशवाहा, राजपुर (सुरक्षित) से लालजी राम तथा ब्रह्मपुर से महावीर यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं जन सुराज पार्टी की ओर से हलचल तेज है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह शनिवार को डुमरांव में डुमरांव महाराजा चन्द्रविजय सिंह की तेरहवीं में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने बक्सर और डुमरांव सीट पर संभावित प्रत्याशियों के रूप में तथागत हर्षवर्धन एवं युवराज शिवांग विजय के नामों का संकेत दिया। बताया जा रहा है कि इन नामों की औपचारिक घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी।

 

फिलहाल, जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय दलों द्वारा प्रत्याशी चयन को लेकर गहन मंथन जारी है, और स्थानीय राजनीतिक गलियारों में संभावित नामों को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button