OTHERS

प्रोन्नति हेतु डीपीओ स्थापना की प्रतिनियुक्ति स्थगन की मांग

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक जिला प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय पाण्डेय बी के हाउस मुसफिरगंज में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यतीन्द्र कुमार चौबे ने की। बैठक में मुख्य रूप से राघवेन्द्र शर्मा बनाम बिहार सरकार 1993 नियमावली में प्रोन्नति, एमएसीपी में शेष बचे शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ देने साथ ही शेष बचे स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति देने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी  विष्णुकान्त राय, पदेन सदस्य चंदन द्विवेदी प्रोन्नति स्क्रीनिंग समिति के सदस्यों को शुभकामना एवं बधाई दी गयी।

 

13 वर्षों बाद श्री विष्णुकान्त राय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के अथक प्रयास से प्रधानाध्यापक की औपबंधित सूची लगभग एक माह पूर्व प्रकाशित हो चुकी है। ऐसे में इनके कैमूर जिला में चले जाने से प्रोन्नति बाधित होगी। इस संबंध में जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से- अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग, एमएलसी जीवन कुमार, अध्यक्ष/महासचिव बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना से प्रोन्नति होने तक विष्णुकांत राय को बक्सर में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के पद पर रहने देने हेतु अनुरोध करने का निर्णय लिया गया।

 

कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार तिवारी, प्रधान सचिव अशोक कुमार पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिनीत कुमार सिन्हा, उप प्रधान सचिव मुकेश कुमार सिंह, सचिव शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, संगठन सचिव पंकज कुमार सिंह,वरिष्ठ सदस्य प्रभात चंद्र जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button