CRIME

राजद नेता अर्जुन यादव हत्याकांड में एक नामजद समेत चार गिरफ्तार 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बीते 26 मई को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा चौसा पावर प्लांट के समीप राजद नेता अर्जुन यादव गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर कुल 08 नामजद एवं अज्ञात लोगों के विरूद्ध मुफस्सिल थाना प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमे दो पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी थी वही बृहस्पतिवार को एक नामजद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 

शुक्रवार को एसपी शुभम आर्य ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि इस हत्याकांड में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा एक जून को घटना में संलिप्त दो अभियुक्त तूफानी कुमार गुप्ता पिता छोटेलाल गुप्ता सा० जयपुर थाना ईटाढ़ी जिला बक्सर एवं एक विधि विरूद्ध बालक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था तथा अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के क्रम में 19 जून को आसूचना संकलन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त एक नामजद अभियुक्त एवं तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ के दौरान सभी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

गिरफ्तार व्यक्ति में मनोरंजन कु० पाण्डेय उर्फ राजा पाण्डेय बनारपुर, बीरू उपाध्याय उर्फ अजय कु० उपाध्याय शुक्रवलिया थाना इटाढी, अभिषेक कु० राय उर्फ मोलु इटवा कपरिया थाना राजपुर और गोलू उपाध्याय उर्फ देव उपाध्याय शुक्रवलिया थाना ईटाढ़ी जिला बक्सर को गिरफ्तार किया गया है। साथ घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान टीम का नेतृत्व डीएसपी धीरज कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शम्भू कुमार भगत, चन्दन कुमार यादव सिकरौल थाना, चन्दन कुमार मुफस्सिल थाना, डीआईयू टीम एवं सशस्त्र बल मुफस्सिल थाना शामिल रहा।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button