OTHERS

विश्वामित्र सेना द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ली सदस्यता

सदस्यता अभियान किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए है : राजकुमार चौबे

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

विश्वामित्र सेना द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान अब गांव-गांव तक पहुंच चुका है। यह अभियान विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा, उसकी पुनः प्रतिष्ठा और उसके गौरव को अक्षुण्ण रखने हेतु चलाया जा रहा है। विश्वामित्र सेना का प्रत्येक सदस्य सनातन की सेवा और सुरक्षा का सिपाही है।

 

इस अभियान में संगठन के शाहाबाद संयोजक कृष्णा शर्मा, जिला संयोजक मोहित बाबा और राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ये पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को संगठन के उद्देश्यों से अवगत करा रहे हैं और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

 

अभियान के अंतर्गत अब तक सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विश्वामित्र सेना की सदस्यता ली है और सनातन की जड़ों को सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया। लोगों में संगठन को लेकर उत्साह और जागरूकता दोनों देखी जा रही है। विश्वामित्र सेना का यह अभियान न केवल संगठन विस्तार का माध्यम है, बल्कि यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का नवसंचार है जो सनातन धर्म को नई पीढ़ी तक जीवंत रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button