OTHERS

सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में फाउंडेशन स्कूल के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

फाउंडेशन स्कूल लालगंज ने एक बार फिर से अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए सीबीएसई 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि विद्यालय के विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय परिवार को गर्व है कि 10वीं व 12वीं दोनों वर्गों के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त किए हैं और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
वाणिज्य संकाय की उपलब्धियाँ:-
• आदित्य राज ने अंग्रेजी में 98 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
• प्रशांत कुमार ने अकाउंट्स, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स में 95-95 अंक हासिल किए।
• निर्भय और सिमरन ने भी अकाउंट्स में 95 अंक प्राप्त किए।
• दृष्टि राज ने फिजिकल एजुकेशन में पूरे 100 अंक हासिल कर सबको चौंका दिया।

विज्ञान संकाय के परिणाम:-
• शौर्यद्वीप ने केमिस्ट्री में 94, गणित में 92 और फिजिक्स में 87 अंक प्राप्त किए।
• इंजिल अमन ने केमिस्ट्री में 94 और बायोलॉजी में 93 अंक अर्जित किए।

कक्षा दसवीं में भी छात्रों ने लहराया परचम:-
• शांभवी ने विज्ञान में 98 तथा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में 96-96 अंक प्राप्त किए।
• जागृति ने अंग्रेजी में 96 अंक, अनुराग कुमार ने गणित में 95 अंक और तान्या राय ने सोशल साइंस में 98 अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के टॉप 10 छात्र-छात्राएं:
1. शांभवी – 96%
2. आदित्य राज – 93.2%
3. तान्या राय – 93%
4. प्रशांत कुमार – 92.4%
5. रौशनी बख्शी – 92.2%
6. शौर्य द्वीप – 92.2%
7. अमरनाथ – 92%
8. दिव्या – 92%
9. सिम्मी शर्मा – 90.6%
10. इंजिल अमन – 90.4%

इसके अतिरिक्त अंशु, राखी, शालिनी, आशुतोष, प्रियांशु और शोऐब ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम सभी के सामूहिक प्रयासों का फल है। अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों की इस सफलता पर हर्ष प्रकट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों में भी परिणाम को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल है। फाउंडेशन स्कूल एक बार फिर बना शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button