हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय
ब्रह्मपुर से सोवा गांव में आयी है बरात, 2 मार्च को दूल्हा हेलीकॉप्टर से लेकर जाएंगे दुल्हनिया




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शादी विवाह के दौरान दिनों दिन लड़के एवं लड़कियों का शौक बढ़ते जा रहा है। इसी तरह अपनी शौक पूरा करने के लिए जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत से बारात कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव आया जिसमे दूल्हे राजा अपनी दुल्हन के लिए हेलीकाप्टर से सोवा गांव पहुंचे जहा हेलीकॉप्टर देखने को भीड़ उमड़ पड़ी वही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।








ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर नगर पंचायत निवासी संजय महतो के पुत्र अमित कुमार की शादी कृष्णाब्रह्म थाना के सोवा गांव निवासी शिवाजी सिंह की पुत्री सोनी कुमारी से तय तारीख 1 मार्च को होना है। अमित ने अपने शौक के हिसाब से लगभग 14 लाख रुपया खर्च कर हेलीकॉप्टर मंगाया गया था। और बारात हेलीकॉप्टर से शनिवार की शाम ब्रह्मपुर हाई स्कूल के मैदान से उड़कर सोवा गांव पहुंची। इसके लिए जिला प्रशासन की अनुमति के बाद हाई स्कूल के मैदान में हेलीपैड भी बनाया गया था।



वहीं सोवा गांव में जहां बारात पहुंची वहां भी हेलीपैड का निर्माण किया गया था। हेलीकॉप्टर से दूल्हे की बारात को देखने के लिए मैदान में ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई थी। बताया जाता है कि दूल्हा अमित कुमार मुंबई में व्यवसाय करता है। वही पिता का भी गांव पर रोजगार है। दूल्हे की इच्छा थी कि वह हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने के लिए बारात लेकर जाए। रविवार को इसी हेलीकॉप्टर पर अपनी दुल्हनिया को लेकर दूल्हे राजा वापस ब्रह्मपुर जायेंगे।

