OTHERS

निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर विश्वामित्र सेना माँ शारदे का पूजन, पाठ्य सामग्री वितरण 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

विश्वामित्र सेना द्वारा सरस्वती पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे सभी निशुल्क शिक्षा केंद्रों पर विश्वामित्र सेना द्वारा प्रसाद वितरण एवं सरस्वती पूजन कार्यक्रम रखा गया। बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का भी वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय ने बताया कि फाउंडेशन मां सरस्वती की कृपा से शिक्षा का प्रचार प्रसार सेवा बस्ती में लंबे समय से राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देशन में कर रहा है, इसलिए आज बसंत पंचमी के मौके पर बच्चों के बीच में प्रसाद स्वरूप शिक्षण सामग्री बांटकर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

 

वही विश्वामित्र सेना के शाहाबाद संयोजक रवि राज ने बताया कि सनातनी परंपरा के अनुसार सभी त्योहारों पर सेवा बस्ती में बच्चों को प्रसाद एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाता है, इसी कार्यक्रम के तहत आज विभिन्न नि:शुल्क शिक्षा केंद्रों  पर शिक्षण सामग्री और प्रसाद का वितरण किया गया।
मौके पर शिक्षा संयोजक धीरज सिंह, महिला विंग की संयोजक रूबी तिवारी, सह संयोजक श्रीदेवी, आशुतोष तिवारी, करण, जितेंद्र अभिमन्यु सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button