बक्सर भविष्य निर्माण मिशन द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर निशुल्क मेगा चिकित्सा कैंप आयोजित
न्यूज़ विज़न। बक्सर
स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिले के इटाढी प्रखंड के बसाँव खुर्द में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ और बक्सर भविष्य निर्माण मिशन की टीम द्वारा डॉक्टर राजेश मिश्रा के सौजन्य से निशुल्क मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का शुगर, बीपी, आंख जांच, एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा निशुल्क दवा वितरण किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में ग्रामीणों ने डॉक्टर राजेश मिश्रा का फूल माला और अंग वस्त्र से जोरदार स्वागत किया।
वही स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती हमें अच्छा जीवन जीने की शिक्षा देती, बहुत कम उम्र में उन्होंने वह काम किया जिसे अधिक उम्र जीकर भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने पूरी दुनिया को वेदान्त और योग के दर्शन के माध्यम से हिंदु दर्शन को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने जीवन के नैतिक मूल्यों पर जोर दिया, उनके जीवन ने सत्य, प्रेम, करूणा, परिश्रम, ईमानदारी, सेवा, विनम्रता, सदाचार, समर्पण, दृढ़ता, साहस, शक्ति और विश्वास जैसे उच्च मानदंड को आत्मसात किया और यही शिक्षा लोग और लोक के लिए कल्याणकारी बताया। भारत का कण-कण उनका ऋणी है। स्वामी विवेकानंद जी का संदेश पूरी दुनिया को ऊर्जा देने वाला है। यह युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा ” उठो जागो और आगे बढ़ो और तब तक न रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये”।
कार्यक्रम में चुन्नू बाबा, पारस नाथ दुबे, अर्जुन ओझा, मनु ओझा ,अमित ओझा, धनु ओझा, मनन ओझा, विक्की पाठक, कीर्तन पाठक, नंदलाल पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।