ग्रामीण महिलाओं से लोन का पैसा वसूल गबन कर गए कंपनी के कर्मी, एफआईआर दर्ज




न्यूज़ विज़न। बक्सर
फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने ही ग्रामीण महिलाओं से लाेन का करीब सात लाख रुपए गबन मामला प्रकाश में आया है। जिसकी जानकारी मिलते ही कंपनी के मैनेजर ने मामले काे लेकर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।






इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड में प्रीतम कुमार शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। कंपनी ग्रामीण महिलाओं काे राेजगार के लिए समूह लोन देने का कार्य करती है। कंपनी में राजेश कुमार, सुदामा कुमार राम, विकास कुमार और धर्मेंद्र पांडेय विभिन्न पदाें पर कार्यरत है। कर्मी कंपनी के माध्यम से गरीब महिलाओं काे राेजगार के लिए समूह लोन देते थे। वहीं समूह लाेन से किस्त वसुल कर कंपनी में जमा करते थे। आरोप है कि सभी कर्मियों ने महिलाओं से लाेन का किस्त ताे वसूल कर कंपनी में जमा नहीं किये है। कर्मियों ने करीब 748532 रुपए गबन कर दिए है। मामले काे लेकर शाखा प्रबंधक ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



