आपसी विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली
जिले के बन्नी गांव में शुक्रवार की सुबह हुयी घटना, गोली मारने के बाद पति फरार हो गया




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्नी गांव में आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बन्नी गांव के मीर गुरफान और उनकी पत्नी चंदा बेगम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और काफी बहस हुयी। जिसके बाद पति किसी से हथियार मांग कर लाया और पत्नी को गोली मार दी। गोली महिला के पेट में जा लगी। गोली मारकर आरोपी पति फरार हो गया। गोली लगने से जख्मी महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों की मानें तो गोली पेट में लगी है जिससे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। धनसोई थाना अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में पति द्वारा गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना की जांच की जा रही है। परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




