OTHERS

गया ग्रुप के एनसीसी कैडेटों के साइकिल रैली का भव्य स्वागत 

बिहार झारखंड निदेशालय के तत्वाधान में गया ग्रुप के बटालियन रैली में है शामिल 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शुक्रवार को 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन द्वारा बिहार झारखंड निदेशालय के तत्वावधान में चल रहे गया ग्रुप के बटालियन की साइकिल रैली को बक्सर पहुंचने पर एनसीसी कार्यालय पर स्वागत किया गया। रैली गया, औरंगाबाद, सासाराम से बक्सर पंहुचा था। यहाँ से शनिवार की सुबह रवाना हुआ जो आरा 5 बिहार बटालियन पहुँचेगी।

 

गया ग्रुप की यह रैली लगभग 270 कि०मी० की दूरी तय करेगी। यह अभियान 19 नवम्बर को रवाना हुई और 24 नवम्बर को आरा में सम्पन्न होगी। इस रैली में ऑफिसर कर्नल धर्मेद्र मलिक 42 बटालियन कमान अधिकारी एक ए.एन.ओ, दो पी.आई और बारह एन.सी.सी कैडेटों ने भाग लिया। साइकिल रैली में भाग लेने वाले सदस्यों ने बक्सर के लोगो से मुलाकात की उन्हें पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, स्वस्थ जीवन के बारे में अवगत कराया। रैली के सदस्यों ने चौसा युद्ध ऐतिहासिक स्थान को भी देखा, बक्सर में पहुँचने पर उन्होंने बक्सर के एन.सी.सी. कैडेट्स से भी मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button