CRIME

रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, हुयी मौत 

सूचना मिलते ही मौके पर तिलक राय हाता ओपी थानाध्यक्ष के साथ पहुंचे डुमरांव डीएसपी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत तिलक राय हाता ओपी क्षेत्र के छोटका राजपुर गांव में शुक्रवार की शाम रिटायर्ड फाैजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से स्वयं काे गाेली मार ली। गोली लगने के बाद फौजी की मौके पर ही माैत हाे गई। जिसकी सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार छाेटका राजपुर गांव के रामकुमार सिंह के पुत्र अरुण कुमार सेना से रिटायर होने के बाद बक्सर में मकान बना कर रहते थे। कहा जा रहा है कि गुरुवार काे घरेलु विवाद के बाद गांव चले गए थे। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से अपने मुंह में गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हाे गई। गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे ताे उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस काे दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की लाइसेंसी पिस्टल बरामद किया। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद परिजनों का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया।

 

ग्रामीणाें की मानें ताे मृतक का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। अचानक हुए घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध है। डुमरांव एसडीपीओ ने बताया कि मौके से मृतक का पिस्टल बरामद किया गया है। प्राथमिक जांच में मृतक के द्वारा स्वयं काे गाेली मारने की बात सामने आ रही है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची:

तिलक राय हाता ओपी क्षेत्र के छोटका राजपुर में हुई घटना के बाद एफएसएल की टीम पहुंच गई है। एफएसएल की टीम मौके से पिस्टल बरामद की है। साथ ही अन्य साक्ष्य भी एकत्र किया गया है। एकत्र साक्ष्य काे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button