OTHERS

बिहार सेंट्रल स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया सामाजिक कुरीतियां

दीवाली के पूर्व संध्या पर बिहार सेन्ट्रल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में दीपावली के पूर्व संध्या पर बेस्ट रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे वर्ग 5 से 10 वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय के उप निदेशिका उर्मिला सिंह उपस्थित रही।

 

विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के अंदर मौजूद उनकी कलात्मक एवं रचनात्मक स्वरूप को एक आयाम देना और उसे प्रस्तुत करना ही मुख्य उद्देश्य है। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगोली के माध्यम से उन सभी सामाजिक व सांस्कृतिक बिंबो को एक रुपात्मक स्वरूप देने का प्रयास किया जो हमारी विकासात्मक रुचियां व प्रयासों को इंगित करता है। इसके साथ-साथ बच्चों ने उन समस्याओं को भी प्रस्तुत करने का प्रयास जो हमारी सामाजिक समरसता व मापदंडों को कमजोर करते हैं।

 

रंगोली के दौरान वर्ग दसवीं की रिमझिम, रेखा व वर्ग नवम की आस्था व इक्क्षा ने पश्चिम बंगाल में हुए लेडी डॉक्टर के अमानवीय को अपनी रंगोली में दर्शाया। इसके अलावा ऋषिकेश, रूद्र, अफरोजा, कंचन, हरिओम, सन्नी, इशांत, सोनी गुप्ता, अनुष्का, ब्यूटी रुचिका, सिद्धिक, अदिति सुहानी व अन्य बच्चों ने ह्रास हो रहे सामाजिक जागरूकता को इंगित किया। अंत में विद्यालय की उपनिदेशका उर्मिला सिंह व सचिव सरोज सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दीपावली की हार्दिक बधाई देकर सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

वीडियो देखें :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button