CRIME
देशी पिस्टल और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार




न्यूज विजन। बक्सर
जिले के नावानगर थाना पुलिस ने शनिवार को देसी पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार कतलपुर गांव के सुदर्शन सिंह के घर अवैध हथियार रखने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापेमारी की गई। पुलिस ने बेड के नीचे छुपा कर रखा गया देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद किया गया। मैगजीन में तीन कारतूस लोड था। पुलिस ने सुदर्शन सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। छापेमारी टीम में एसआई शुभम कुमारी, सिपाही अजीत कुमार सिंह, राजू कुमार, हरेंद्र कुमार सिंह थे।








