तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत एक की हालत गंभीर
धनसोई थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप हुई घटना




न्यूज विजन। बक्सर
जिले के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथहर कला पंचायत के भगवानपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।








घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कैथहर खुर्द गांव के विपिन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार यादव उर्फ मोहन यादव अपने एक दोस्त के साथ बाजार करने गया था। वहां से लौटने के क्रम में उसकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने युवकों को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक का एक छोटा पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही कैथहर कला पंचायत के मुखिया उपेन्द्र सिंह यादव, सिकठी पंचायत के मुखिया अनिल कुमार चौधरी, पूर्व जिला पार्षद सुनील कुमार यादव, पूर्व सरपंच भोरिक सिंह, स्वच्छता ग्राही जय किशन सिंह मृतक के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। जनप्रतिनिधियों ने मृतक के आश्रितों के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

