OTHERS

छात्र नेता बृजमोहन ठाकुर की माता लगनी देवी का निधन, चरित्रवन मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

लंबे समय से चल रही थीं बीमार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के आदर्श नगर निवासी छात्र नेता बृजमोहन ठाकुर की माता लगनी देवी (78 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

 

लगनी देवी का अंतिम संस्कार बुधवार को शहर स्थित चरित्रवन मुक्तिधाम में किया गया। दाह संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मुक्तिधाम पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि नमतुल्ला फरीदी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार, राजू ठाकुर, वरिष्ठ दलित नेता सरोज राजभर, इकबाल ठाकुर, पूर्व वार्ड पार्षद राजेश यादव, कृष्णावती देवी, दिनानाथ ठाकुर, जगदीश ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, धनंजय हेड मास्टर, प्रदीप ठाकुर मास्टर, मीटू यादव, रामजी ठाकुर, वशिष्ठ ठाकुर, करीमन ठाकुर, डॉ. विनोद ठाकुर, जिला परिषद सदस्य पिंटू ठाकुर, कृष्णावती देवी, बृज किशोर ठाकुर, श्याम नारायण ठाकुर, अजीत राम, बिहारी पासवान, विकास मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, पूर्व मुखिया गुरुदयाल कुशवाहा, बबन कुशवाहा, राजू कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, संजय यादव, राजेश शर्मा, विश्वनाथ ठाकुर, गोरी ठाकुर, हीरालाल ठाकुर, मनोज ठाकुर पेशकार, शेषनाथ यादव, निर्मल कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सभी ने दिवंगत लगनी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button