OTHERS

अनुदान के बदले वेतनमान की घोषणा पर शिक्षकों में खुशी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति जताया आभार, माता इन्द्राणी इंटरमीडिएट कॉलेज चौसा में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सभा, वेतनमान की घोषणा को बताया ऐतिहासिक कदम

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
माता इन्द्राणी इंटरमीडिएट कॉलेज, चौसा में मंगलवार को शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कॉलेज के प्रवक्ता अमरनाथ मिश्रा ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रभारी प्राचार्य रामाकान्त सिंह रहे। सभा का मुख्य विषय ‘अनुदान के बदले वेतनमान’ रहा।

 

सभा के दौरान 5 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शिक्षकों के लिए वेतनमान की घोषणा किए जाने पर शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने इस घोषणा को लंबे समय से चली आ रही मांग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। शिक्षकों ने कहा कि वेतनमान की घोषणा से शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों में नई उम्मीद और उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को शिक्षा जगत के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए उम्मीद जताई कि इससे शिक्षकों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

 

सभा में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षण व्यवस्था, कर्मचारियों के हित तथा वेतनमान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रेमनारायण श्रीवास्तव, शशिभूषण, कमल सिंह, सोना, कृष्णानन्द उपाध्याय, शरद यादव, अरुण कुमार यादव, विष्णुधारी राम, नीलम कुमारी सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रवक्ता बृजभान सिंह एवं शैलेन्द्र पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभा में शामिल सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button