परीक्षा ड्यूटी जा रही शिक्षिका की बाइक से गिरकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
शिक्षिका की मौत पर राजपुर प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहर




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कथराई में कार्यरत शिक्षिका कंचन मणि की शनिवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों में शोक की लहार दौड़ गयी।











इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में वर्ग एक से आठ तक के छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षा चल रही है। पहली बार सरकार ने अपने मूल विद्यालय से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर दूसरे विद्यालय में ड्यूटी पर लगाया है। इसी परीक्षा में ड्यूटी के लिए शिक्षिका अपने घर के परिजन के साथ बाइक पर सवार होकर मानिकपुर प्राथमिक विद्यालय में ड्यूटी करने जा रही थी। बक्सर कोचस मुख्य मार्ग के रास्ते जलहरा रसेन पथ से होकर मानिकपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही यह अहियापुर गांव के समीप पहुंची उसी समय अचानक इनका साड़ी बाइक में उलझ गया। बाइक गति में होने से उलझ कर यह नीचे गिर पड़ी। बुरी तरह से घायल होकर खून से लथपथ हो गयी। और गंभीर चोट लगने से यह वहीं बेहोश हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें किसी गाड़ी से तत्काल जलहरा किसी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंचे उनके पति सिकंदर कुमार ने डॉक्टर की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही विद्यालय के शिक्षकों को सूचना मिलते ही सभी शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।
शिक्षिका कंचन मणि के निधन पर शिक्षक अखिलेश कुमार राय, ओम प्रकाश सिंह, प्रेमचंद कुमार, विद्यासागर सिंह, मनोज कुमार, धनंजय मिश्रा, सिकंदर सिंह, प्रमोद तिवारी, विपिन कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने गहरा दुःख जताया। वहीं जमौली मध्य विद्यालय में मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक मंजू कुमारी, शिक्षिका श्रुति कुमारी, धनञ्जय मिश्र, राकेश कुमार तिवारी, मनीष कुमार, जगजीवन राम, दिलीप सिंह, कामिनी कुमारी, विभा कुमारी, करूणा प्रभामय, स्वर्णिका सिंह, मुन्नी कुमारी, सुजाता प्रिया के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

