OTHERS

खेतों में पानी के लिए किसानों ने किया सड़क जाम 

निकृष पंप को चालू करने में हो रहे बिलंब से आक्रोशित है क्षेत्र के किसान

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के चौसा प्रखंड क्षेत्र के चौसा मोहनिया मुख्य मार्ग पर निकृष गांव के समीप आक्रोशित किसानों ने बिजली एवं पानी के लिए रोड को जाम कर दिया है। प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ धरने पर बैठकर विरोध जताते हुए किसानों ने सरकार पर जमकर नारेबाजी किया। किसानों का कहना है कि रामपुर, निकृष, डेहरी, सगरा के अलावा कई अन्य गांव के किसानों का सैकड़ो एकड़ खेत अभी भी परती रह गया है। हर साल सूखे की मार झेल रहे किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो गए हैं।

 

किसानों की समस्या के लिए पिछले कई वर्षों से करोड़ों रुपए की लागत से निकृष पंप कैनाल का निर्माण किया जा रहा है। जो हर बार समय पर पानी देने के समय वह अपने समय में विस्तार कर देता है। पिछले वर्ष भी किसानों के विरोध पर डीएम एवं अन्य अधिकारियों ने निकृष पंप कैनाल का निरीक्षण कर जायजा लिया था। तब कार्य एजेंसी के तरफ से आश्वासन दिया गया था कि दिसंबर 2023 तक पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। फिर भी अब तक किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। इन दिनों क्षेत्र में भयंकर सूखे की आहट दिखाई दे रही है। किसान अपने निजी बोरिंग के सहारे खेतों में धान की रोपनी शुरू कर दिया है। लगातार चल रहे बोरिंग से घरों का चापाकल भी बंद हो गया है। किसानों को अब पीने के लिए भी पेयजल की समस्या हो रही है। इसके लिए कई बार संबंधित पदाधिकारी के पास गुहार लगाई गई फिर भी अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। रामपुर एवं नागपुर राजवाहा में पानी सिर्फ जीवन रक्षक के बराबर है जो जमौली पुल के बाद बिल्कुल नहीं के बराबर है। ऐसे में खेती प्रभावित हो रही है।

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला परिषद पूजा देवी, डिहरी मुखिया शमीम अंसारी, सरपंच शिव शंकर राम उर्फ कृष्ण बाबा, बीडीसी गायत्री देवी, राम आशीष कुशवाहा, अंजनी पांडेय,सोनू चौबे, आलोक कुमार, भारत राय, वीरेंद्र राय, उमा राय, पप्पू पांडेय,भुवन राय, रामपुर मुखिया अरविंद कुमार, कमलेश राम, देवेंद्र राय, छोटू राय, मनोज राय, ब्रजेश पांडेय, बबलू पांडेय, धीरेंद्र राय, सोनू यादव, लोरिक यादव, गोलू यादव  प्रमुख है। इनके अलावा अन्य किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस रोड पर गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। लगभग डेढ़ घंटा तक परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहा।जिसको देखते हुए किसानों की मांगों पर तुरंत सिंचाई विभाग के एसडीओ मनीष कुमार और चौसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। और विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत कर उनकी मांगों को सुनते हुए उन्हें जल्द पूरा किए जाने का आश्वासन दिया गया, तब जाकर जाम को हटाया गया। और यातायात व्यवस्था पुनः बहाल किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button