OTHERS
महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा सती घाट लाल बाबा आश्रम परिसर में किया गया पौधरोपण




न्यूज़ विज़न। बक्सर
महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के आह्वान पर पौधरोपण किया गया। इसी के क्रम में नगर के सती घाट स्थित लाल बाबा आश्रम पर गुरुवार को आश्रम के महंत श्री सुरेंद्र कुमार तिवारी सहित भागवत कथा वाचक उमेश शरण ओझा द्वारा नीम का पौधा लगाकर भागवत कथा की शुभारम्भ किया गया।






कथा के दौरान उमेश शरण ओझा ने वृक्ष के महत्व को समझाया और महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक होने के लिए कहा। मौके पर फाउंडेशन के शाहाबाद संयोजक रविराज, रविकांत कुशवाहा, मनोज वर्मा, संतोष गुप्ता सहित आश्रम से जुड़े श्रद्धालु मौजूद रहे।



