67वीं राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी चैंपियनशिप के लिए जिले से सात खिलाडी हुए रवाना
28 दिसंबर से एक जनवरी तक ग्वालियर में आयोजित है प्रतियोगिता




न्यूज़ विज़न। बक्सर
स्कूली गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 28 दिसंबर से एक जनवरी तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर 17, अंडर 14 बालक हॉकी चैंपियनशिप के लिए बिहार के 18 सदस्यीय टीम मे सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है।










ज्ञात हो की बिहार सरकार द्वारा मुजफ्फरपुर में 25 से 27 नवंबर राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर 14 व अंडर 17 मे बक्सर की टीम अंडर 17 मुजफ्फरपुर एकलव्य सेंटर से उपविजेता रहा। अंडर 14 सहरसा से उपविजेता रहा। इसमें जिले के बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें अंडर 17 बालक वर्ग में चुरामनपुर के कुमार प्रिंस पांडे, सरिमपुर के छोटू कुमार का चयन हुआ। अंडर 14 मे चुरामनपुर के रौशन कुमार कुमार, बाईपास रोड के आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, लड्डू, बड़का नुआंव से समीर अहमद, पांडेपट्टी से ज्योति प्रकाश का चयन किया गया। जिला हॉकी कोच सलमान खान ने बताया कि सातों प्रतिभासाली खिलाडी है। पहली बार सातो का चयन बड़े चैंपियनशिप में हुआ है विश्वास है कि बिहार टीम के श्रेष्ठ प्रदर्शन में अपनी अहम् भूमिका निभाएंगे।
चयनित खिलाड़ियों को हॉकी संघ बक्सर के सदस्य तथा सामाजिक कार्यकर्ता तथा खेल प्रेमियों तथा विद्यालय शिक्षक ने बधाई दिया। बताया जा रहा है हॉकी में नियमित अंतराल पर बक्सर जिले के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन रहा है। इसके कारण कई खिलाड़ी प्रत्येक साल महिला पुरुष विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने जिले का नाम रौशन किया है। इधर हॉकी के सातो खिलाड़ियों का चयन होने से टीम के अन्य सदस्यों ने भी सातों खिलाड़ियों को बधाई दी है।

