OTHERS

51 रक्तवीरों ने किया महादान, जन्मदिन और पुण्यतिथि पर दिया जीवन बचाने का संदेश

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन बक्सर शाखा और ब्लड बक्सर के संयुक्त आयोजन में रक्तदान के साथ शुरू हुई न्यूनतम किराये पर एंबुलेंस सेवा, युवाओं से रक्तदान की अपील

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन बक्सर शाखा के तत्वावधान में शनिवार को ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर के सहयोग से स्वर्गीय अमित मानसिंहका की पुण्यतिथि एवं आकाश जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर और रक्तदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। जगनारायण गोयल स्मृति भवन, पुलिस चौकी, बक्सर में सुबह 10 बजे से आयोजित शिविर में कुल 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन दुर्गा मानसिंहका, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष रोहताश गोयल, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका, मुख्य नगर परिषद प्रतिनिधि नियमतुल्लाह फरीदी, रेड क्रॉस के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर एवं ओम जी यादव सेवक ने किया। इस अवसर पर संजय सराफ, अजय मानसिंहका, अमृत मानसिंहका, अनिल मानसिंहका, सुनील चौरसिया, अनुराग पांडेय, राजा पाहवा, संदीप अग्रवाल, संजय केजरीवाल, अभय केजरीवाल, नाजेष गुप्ता, चंदकिशोर, ब्लड बक्सर के संस्थापक-संचालक प्रियेश, कैंप कोऑर्डिनेटर नसीम नायक, आदिल खान, रविशंकर शर्मा एवं प्रभा रंजन मौजूद रहे।

 

मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष रोहताश गोयल ने बताया कि बक्सर में न्यूनतम किराये पर एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य आपात स्थिति में मानव सेवा करना है। इस सेवा की शुरुआत नियमतुल्लाह फरीदी एवं ओम जी यादव ने रक्तदान कर की। फरीदी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई नेक कार्य नहीं है और युवाओं को ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। ओम जी यादव ने कहा कि नई सोच और नई परंपरा के साथ युवाओं को आगे आना चाहिए, ताकि खून की कमी से किसी की जान न जाए।

शिविर में रक्तवीरांगना दीपा केजरीवाल सहित नियमतुल्लाह फरीदी, ओम जी यादव, राकेश कुमार, सतीश पांडेय, अमन अली, नमन गुप्ता, रवि कुमार, प्रियेश, बबलू अंसारी, रविमिश्रा, अमजद अली, रवि शंकर, सुधीर सराफ, विजय भूषण सिंह, राकेश महतो, विकास कुमार, दिनेश कुमार सिंह, अनमोल अग्रवाल, विवेक कुशवाहा, सम्मी कुमार शर्मा, नसीम नायक, सूरज कुमार गुप्ता, आदिल खान, उज्जवल कुमार, प्रमोद कुमार सिंह एवं अभिषेक लोहिया सहित कुल 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

प्रमंडलीय उपाध्यक्ष पंकज मानसिंहका ने कहा कि सदर अस्पताल बक्सर के ब्लड बैंक की आवश्यक व्यवस्था पूरी नहीं होने के कारण यह शिविर सदर अस्पताल आरा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से पहले और बाद में रक्तचाप, नाड़ी, तापमान व हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक जांच नि:शुल्क की जाती है।

सचिव सह रक्तदान प्रमुख सुमित मानसिंहका ने जनप्रतिनिधियों से सदर अस्पताल से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की अपील की, ताकि रक्तदाताओं की सुरक्षा और संतुष्टि बनी रहे। उन्होंने सदर ब्लड बैंक आरा, भोजपुर एवं मां तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर बक्सर के सहयोग के लिए आभार जताया। शिविर में रक्तदाताओं को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में एचडीएफसी बैंक, ब्लड बक्सर तथा ब्लड बैंक के डॉ. अमन राज, आदित्य कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार प्रियदर्शी, पुष्पांजलि कुमारी, प्रिंस, पवन तथा एमटीडी के संतोष चौबे, समशी जी, मारुति जी एवं श्याम सुंदर पांडेय का विशेष योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button