OTHERS

21 फरवरी को राज हाईस्कूल में आयोजित होगा बिस्मिल्ला खां महोत्सव, तैयारी जोरों पर आएंगे अल्ताफ राजा 

स्थानीय कलाकारों के अलावा मगध संगीत डांस ग्रुप की होगी प्रस्तुति 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती 21 फरवरी को जिला प्रशासन खास बनाने जा रहा है। उनके जयंती को जिला प्रशासन ने डुमरांव महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। राज हाई स्कूल के खेल मैदान में बुधवार की शाम डुमरांव महोत्सव में विश्व विख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के परिजनों के अलावे देश के नामी गिरामी कलाकार व संगीत घराने शामिल होंगे। सारा आयोजन जिला प्रशासन की तरफ से करवाया जा रहा है।

 

बिस्मिल्लाह खां की जयंती समारोह के आयोजन को सफल बनाने के लिए चार दिन पहले से ही राज हाई स्कूल के खेल मैदान में मंच निर्माण शुरू हो गया है। इस मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। डुमरांव एसडीएम कुमार पंकज ने बताया कि उस्ताद के जन्मदिन को काफी खास तरीके से मनाया जाएगा तथा बुधवार की शाम से देर रात तक राज हाई स्कूल के खेल मैदान में सुरों की सरिता बहेगी। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे से रात साढ़े नौ तक महोत्सव के तहत गीत-संगीत का दौर चलेगा।

स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से होगी शुरूआत

एसडीएम ने बताया कि संध्या 4 से 6 बजे तक स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि 6 से साढ़े छह बजे तक महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन एवं भाषण का होगा। वही शाम साढ़े छह बजे से 9.30 बजे तक मुख्य समारोह होगा। एसडीएम ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय कलाकारों को अपने फन का जौहर दिखाने के लिए एक बेहतरीन मंच मिलेगा। जो उनके भविष्य के लिए वरदान साबित होगा।

कलाकारों का लगेगा जमघट

कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कलाकारों में मुख्य रूप से मगध संगीत डांस ग्रुप, नबेंदु भट्टाचार्य ग़ज़ल, बिस्मिलाह खां के परिवार के सदस्यों का प्रदर्शन, बच्चा नसीम कौसर की कव्वाली एवं अल्ताफ राजा अपनी प्रस्तुति देंगे। बता दें कि वर्ष 2022 में भी डुमरांव के राज हाई स्कूल खेल मैदान में बिस्मिल्लाह खां महोत्सव मनाया गया था, जहां पहली बार आयोजित कार्यक्रम में देर रात तक संगीत प्रेमियों व श्रोताओं की भीड़ उमड़ी रही थी। गौरतलब है कि इसके पहले 14 फरवरी को ब्रह्मपुर में भी ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन किया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button