15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो परिजनों को दी धमकी, मामला दर्ज
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पड़ोसी युवक किशोरी से कई दिनों तक झांसे में ले करता रहा दुष्कर्म




न्यूज विजन । बक्सर
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी से एक शादीशुदा युवक पिछले कई दिनों से झांसा दे दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन जब आरोपी से पूछताछ करने पहुंचे तो आरोपी उसकी मां को केस नहीं करने की धमकी देने लगा। पीड़िता की मां ने ब्रह्मपुर थाना में मामले दर्ज कराया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता को महिला पुलिस की अभिरक्षा मे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता का घर आमने सामने है। उसके माता पिता दोनों खेत में मजदूरी करने चले जाते थे। दिन में किशोरी घर मे अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठा आरोपी युवक उसे झांसे में ले दुष्कर्म करने लगा। जिससे वह गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तथा उसने युवक के परिजनों से इसकी शिकायत की तो युवक समेत उसके परिजन उसे धमकाने लगे। पीड़िता कितने महीने की गर्भवती है इसकी जानकारी मेडिकल जांच होने के बाद ही मिल सकती है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

