RELIGION

21 दिवसीय विजयदशमी महोत्सव में इस बार बामना अवतार लीला का दर्शन करेंगे बक्सरवासी

सात अक्टूबर से आरंभ होगा विजयदशमी महोत्सव, 26 अक्टूबर को रात्रि में यमुना चौक पर होगा भरत मिलाप

न्यूज विजन | बक्सर
21 दिवसीय विजयादशमी महोत्सव की तैयारी को लेकर रामलीला समिति द्वारा मंगलवार की देर शाम रामलीला मंच पर एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामावतार पाण्डेय एवं संचालन सचिव बैकुण्ठ नाथ शर्मा ने किया। बैठक के दौरान आयोजन से संबंधित तैयारी को लेकर चर्चा की गई और इसकी विस्तृत रूप रेखा तैयार की गई। समिति के सचिव बैकुंठनाथ शर्मा ने बताया कि प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी महोत्सव धुमधाम से मनाया जायेगा। इस वर्ष वृंदावन की प्रख्यात संस्थान श्री नन्द नंदन रासलीला एवं रामलीला मंडल के स्वामी श्री करतार ब्रजवासी के सफल निर्देशन में 21 दिनों तक दिन में कृष्णलीला और रात्रि में रामलीला प्रसंग का मंचन किया जायेगा। जिसका शुभारंभ 7 अक्टूबर जिउतिया पर्व के दिन होगा, और 27 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष विजयादशमी महोत्सव में विशेष रूप से वामन भगवान के अवतार के प्रसंग को जोड़ा गया है जिसमें बक्सर वासी इस महत्वपूर्ण प्रसंग का दर्शन करेंगे।

उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 07 अक्टूबर को संध्या पहर रामलीला मंच पर विजयादशमी महोत्सव का गणेश पूजन एवं शिव पार्वती विवाह के साथ भव्य शुभारंभ होगा। इस क्रम में 08 अक्टूबर को दिन में श्रीकृष्ण जन्म लीला और रात्रि में नारद मोह लीला, 09 अक्टूबर को दिन में नंद महोत्सव, पूतना वध लीला और रात्रि में मनुसतरुपा तपस्या, रावण अत्याचार लीला, 10 अक्टूबर को दिन में माखन चोरी व ऊखल बंधन लीला और रात्रि में श्रीराम जन्म, नामकरण लीला, 11 अक्टूबर को दिन में कालीदह, गोवर्धन लीला और रात्रि में ताड़का, मारीच सुबाहु वध लीला, 12 अक्टूबर को दिन में मीरा चरित्र लीला और रात्रि में अहिल्या उद्धार व पुष्प वाटिका प्रसंग लीला, 13 अक्टूबर को दिन में भर्तहरि चरित्र लीला और रात्रि में सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ लीला, 14 अक्टूबर को दिन में भक्त नरसी मेहता लीला और रात्रि में लक्ष्मण परशुराम संवाद एंव धनुष यज्ञ लीला, 15 अक्टूबर को दिन में सुदामा चरित्र लीला और रात्रि में कैकेयी मंथरा संवाद लीला, 16 अक्टूबर को दिन में गोवर्धन डाकू लीला और रात्रि में राम वनवास, केवट प्रसंग लीला, 17 अक्टूबर को दिन में गोपाल भक्त लीला और रात्रि में दशरथ मरण व चित्रकूट में भरत मिलाप लीला, 18 अक्टूबर को दिन में वीर अभिमन्यु नाटक, और रात्रि में सुर्पनखा नासिका भंग लीला, 19 अक्टूबर को दिन में वामन भगवान अवतार लीला और रात्रि में खर दूषण वध शबरी प्रसंग लीला, 20 अक्टूबर को दिन में श्याम सगाई लीला और रात्रि में सुग्रीव मित्रता व वाली वध लीला, 21 अक्टूबर को दिन में हनुमत जन्म लीला और रात्रि में लंका दहन लीला, 22 अक्टूबर को दिन में अक्रुर आगमन लीला और रात्रि में सेतु बंध रामेश्वर व अंगद रावण संवाद लीला, 23 अक्टूबर को दिन में कंस वध लीला और रात्रि में लक्ष्मण शक्ति कुंभकर्ण वध लीला, 24 अक्टूबर को 2 बजे दिन में कलात्मक आतिशबाजी के साथ रावण, मेघनाथ, अहिरावण वध लीला ( पूतला दहन), 25 अक्टूबर को दिन में चन्द्रावली लीला और रात्रि में राजा हरिश्चन्द्र नाटक, 26 अक्टूबर को दिन में मुदरी चोरी लीला और रात्रि 10 बजे से नगर के यमुना चौक पर भरत मिलाप लीला, और अंतिम दिन 27 अक्टूबर को दिन में दशावतार लीला और रात्रि में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक लीला दिखाया जायेगा।बैठक में सुरेश संगम, उदय सर्राफ उर्फ जोखन, कृष्ण कुमार वर्मा,दिनेश कुमार जायसवाल, मदन कुमार दुबे।समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button