ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग लिया जायजा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।








निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई। वेयर हाउस में साफ सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों यथा आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (,मार्क्सवादी), इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




