सदर अस्पताल में डॉक्टर डे पर याद किये गए डॉ. विधान चंद्र राय




न्यूज़ विज़न। बक्सर
सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में साेमवार काे डाॅक्टर दिवस मनाया गया। इस दौरान देश के प्रथम डाॅ. विधान चंद्र राय के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।







डॉक्टर डे कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डाॅ. एस. सी. सिन्हा ने कहा कि नेशनल डॉक्टर्स डे प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई काे डॉ. विधान चंद्र रॉय के याद में मनाया जाता है। यह खास दिन डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों के याेगदान का सम्मान करता है साथ ही उनके निस्वार्थ भाव से लाेगाें काे ठीक करने, और जीवन बचाने के लिए धन्यवाद करते है। रेगुलर चेकअप हाे या सर्जरी, डाॅक्टर हमेशा मरीजाें के देखभाल के लिए माैजूद रहते है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर विधान चंद्र राय पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे थे। उनका जन्म 1 जुलाई 1882 काे पटना में हुआ था। और वे 1 जुलाई 1962 काे दुनिया से अलविदा भी कहा था। डाॅ. बीसी रॉय का मेडिकल सर्विस और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। मौके पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. नमिता सिंह, डाॅ. मधु सिंह, डाॅ. योगेन्द्र प्रसाद, डाॅ. आरके गुप्ता, डाॅ. संजय पासवान, डाॅ. अमलेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. वरुण संकृत के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।


