OTHERS

बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं ने बच्चों का कराया मुंडन संस्कार, पूजा-अर्चना व दान पुण्य कर मंगल की कामना की

न्यूज विजन। बक्सर

वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को अहले सुबह से ही रामरेखा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डूबकी लगाई। पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए जिले के अलावा आया जिला और सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु पहुंचे हुए थे।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने फल, फूल, अक्षत, धूप और दीप अर्पित कर गंगा मैया का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत भक्तों ने श्री रामेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार, दान-पुण्य कर मंगल कामना की।

 

 

पंडित विद्याधर मिश्रा ने बताया कि आज के दिन गंगा तट पर दान-पुण्य का भी विशेष महत्व देखा गया। नवविवाहित जोड़े भी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करते हुए देखे गए, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत रहा। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यह स्नान सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button