जिला नियोजनालय के कैम्पस में 9 जनवरी को लगेगा जॉब कैंप


न्यूज विजन। बक्सर
प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से 9 जनवरी 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जॉब कैंप में कम्पनी AGI GREENPAC LTD में TRAINEE TEAM के 50 पदों रिक्ति है इस पद के लिए 15000-20000 वेतन निर्धारित है। उम्र सीमा 20-30 एवं योग्यता MATRIC, INTER. GRADUATION & ITI ABOVE अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है।
उन्होंने बताया कि जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सूविधा प्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प 11 बजे से 3 बजे तक संचालित रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जॉब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।





