OTHERS

पेंटिंग के माध्यम से जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जा रहा जागरूक

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क कि चहारदीवारी पर कराई जा रही आकर्षक पेंटिंग

न्यूज विजन। बक्सर

नगर परिषद शहर की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के प्रति निरंतर प्रयासरत। वाल पेंटिंग के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पोखर के चहारदीवारी का रंग-रोगन काफी आकर्षक है।

 

 

नगर परिषद के ईओ कुमार ऋत्विक ने इस संदर्भ में बताया कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान से शहर की तस्वीर बदली है। शहर सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए पेंटिंग कराया जा रहा है। पेंटिंग के माध्यम से स्थल की सुंदरता तो बढ़ ही रही है, वहीं आम जन को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और जीवों के प्रति दया और प्रेम रखने का भी संदेश दिया जा रहा है।

 

 

मोनालिसा प्रशिक्षण कल्याण केन्द्र के विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क के चहारदीवारी पर कुशल और अनुभवी पेंटर के माध्यम से चित्रों को उकेरा जा रहा है। नप क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 के पार्षद अंजू सिंह के प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह ने बताया कि इस पार्क में सुबह और शाम में काफी संख्या में महिला, बुजुर्ग, बच्चे और युवा स्वास्थ्य लाभ के लिए आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button