चौसा नपं कार्यालय में हुयी सशक्त स्थाई समिति की बैठक, विभिन्न योजनाओं पर सर्वसम्मति से लगी मुहर


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शनिवार को नगर पंचायत चौसा कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की बैठक मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने किया।
मुख्य पार्षद किरण देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे चयनित एजेंसी के माध्यम से साफ सफाई के कार्यों का एग्रीमेंट 2 वर्षों का था एक साल बीत जाने के बाद अगले एक वर्ष के लिए रिन्यूअल किया जाता है। नगर पंचायत चौसा के विकास के लिए व्यावसायिक बंधुओं को व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) निर्गत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु नगर पंचायत में प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट, प्रत्येक वार्ड में आम लोगों को पीने के लिए water cooler माननीय सदस्यों के अनुशंसा के आलोक में चापाकल, निर्माण कार्य नगर पंचायत के विभिन्न स्टैंड में यात्री शेड, का निर्माण सामुदायिक शेड का निर्माण सीमेंटेड कुर्सी, आवश्यकता के अनुरूप सीसीटीवी कैमरा के विस्तारीकरण जरूरत के हिसाब से हाई मास्ट लाइट लगाने सहित अन्य विकास कार्यों पर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गए। साथ हीं नाली गली से संबंधित अन्य योजनाओं को भी स्वीकृत प्रदान की गई।
आगे मुख्य पार्षद किरण देवी ने कहा कि मार्च 2026 तक सरकार द्वारा होल्डिंग टैक्स पर लगने वाले पेनल्टी ही नहीं बल्कि ब्याज भी माफ होगा जिसको लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में आम जनों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार करने पर निर्णय लिया गया एवं विभिन्न वार्डों में शिविर लगाया जाएगा। बैठक में नगर पंचायत चौसा के उप मुख्य पार्षद श्रीमती सरिता देवी, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य ललिता देवी, चंदन चौधरी, आनंद कुमार रावत के अलावे सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मोहम्मद अरशद हैदर नक़वी एवं प्रभारी प्रधान सहायक सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।





