OTHERS

AroLink Care के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया चिकित्सकीय परामर्श का लाभ

प्रियदर्शी नगर में आयोजित शिविर में शुगर व BP की निःशुल्क जांच, जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई गईं दवाइयां

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
स्वस्थ समाज और सशक्त समाज के उद्देश्य से शनिवार को सदर प्रखंड के प्रियदर्शी नगर, सोनमती इंडेन गैस गोदाम के समीप, इटाढ़ी रोड, शिवाजी पथ, लालगंज, बक्सर में AroLink Care के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लेते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

 

यह पूरा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम P.S.S. National Foundation Trust के माध्यम से जनसेवा तथा समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिविर में लालगंज, गुरदास मठिया, हुकहा, बोक्सा, महदह, पी.सी. कॉलेज, पांडेय पट्टी, वरुणा, बनारपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कराई। शिविर के दौरान लोगों की निःशुल्क शुगर जांच एवं ब्लड प्रेशर (BP) जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को काफी सुविधा मिलती है।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम महंत चंद्रभान दास जी की आरती एवं वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात विधिवत रूप से स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया और लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का कार्य शुरू हुआ। शिविर में डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, रजिस्टर्ड आयुर्वेद रत्न, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, MBBS, डॉ. एस.जे. सिंह, MBEH, MD, डॉ. आर.के. सिंह, MBEH तथा डॉ. आर.एच. सिंह, BAMS उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

प्रबंधक डॉ. शिवजी सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है और इसी उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जनसेवा का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। शिविर में स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, खान-पान एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button