OTHERS

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई मित्र, गंदगी से बजबजा उठा शहर

हड़ताल पर सफल वार्ता के बावजूद काम पर नहीं लौटे सफाई मित्र, पहले नये दर पर करें भुगतान, तभी शुरू होगा काम

न्यूज विजन। बक्सर

नगर परिषद के सफाई मित्रों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भी नगर परिषद क्षेत्र से कूड़ा-कचरा का उठाव नहीं हुआ। नतीजा शहर का हर चौक चौराहा और सड़कों पर गंदगी का ढेर लग गया है। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सभी सफाई कर्मी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

 

 

पूर्व में हुए समझौता के अनुसार सफाई कर्मियों का मासिक भुगतान माह के 7 तारीख तक कार्य एजेंसी द्वारा देने को निर्धारित किया गया था। वहीं अप्रैल माह से मजदूरी दर प्रतिदिन 528₹ देने पर सहमति बनी थी।
सभी सफाई कर्मियों का ईपीएफ राशि को अद्यतन कर बकाया भुगतान तत्काल खाते में जमा करने की सहमति बनी थी। साथ ही ईएसआई कार्ड भी उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया गया था। समझौते के अनुसार ई रिक्शा महिला चालक सहित सभी सफाई कर्मियों को समान काम के बदले समान वेतन देने पर भी सहमति हुई थी। लेकिन, समझौता पर नप प्रशासन खरा नहीं उतरा जिसके कारण हड़ताल की नौबत आई।

 

 

मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय परिसर में माले सह मजदूर नेता संजय शर्मा, सफाई मित्र और स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह और स्थाई सशक्त समिति सदस्य इंद्र प्रताप सिंह के बीच साकारात्मक वार्ता हुई। सफाई मित्रों की सभी मांगों को मान भी लिया गया। बावजूद नतीजा सिफर रहा। सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटे। माले सह मजदूर नेता संजय शर्मा ने कहा कि सफाई मित्रों का स्पष्ट कहना है की समझौता के आधार पर दैनिक पारिश्रमिक 528₹ रुपये का भुगतान खाता में नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल खत्म करने का सवाल ही नहीं है।

 

 

नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने कहा कि आज का वार्ता सौहार्दपूर्ण और सफल रही। सफाई मित्रों की मांग मान ली गई है। बुधवार को सफाई मित्र काम पर नहीं लौटेंगे तो संबंधित एनजीओ को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। उक्त निर्देश के आलोक में संबंधित एनजीओ को पत्र भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button