OTHERS

अवसर: DSETS PVT.LTD कंपनी पचास पदों पर लेगी बहाली

15 मई को नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर में जॉब कैम्प का होगा आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर

15 मई 2026 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। DSETS PVT.LTD कंपनी Technician (Naps/Contractual) के 50 पदों पर बहाली लेगी। इसके लिए 20000 से 27000 वेतनमान, उम्र सीमा 18 से 32, योग्यता 10th/12th/ITI/diploma और कार्य स्थल GURUGRAM/HARYANA निर्धारित है। उक्त जानकारी प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी है।

 

 

यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आईटीआई फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है।

 

 

जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे।

 

 

नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन 4 बजे तक संचालित रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जाब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button