OTHERS

मजदूर दिवस पर भव्य सम्मान समारोह: चौसा थर्मल पावर यूनियन ने श्रमिकों का किया अभिनंदन

केक कटिंग, आरती और पुष्प वर्षा के साथ श्रमिकों का सम्मान, डॉ. मनोज कुमार यादव बोले—“मजदूर ही देश की असली ताकत”

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के चौसा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के बैनर तले यूनियन कार्यालय में एक भव्य मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के महामंत्री एवं पूर्व जिला पार्षद अधिवक्ता डॉ. मनोज कुमार यादव ने किया।

 

समारोह की शुरुआत श्रमिक भाइयों, माताओं एवं बहनों द्वारा केक काटकर की गई, जो एकता और सम्मान का प्रतीक बना। इसके पश्चात पारंपरिक तरीके से आरती उतारी गई, पुष्प वर्षा की गई तथा अंगवस्त्र भेंट कर श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी मजदूरों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. मनोज कुमार यादव ने मजदूर वर्ग को देश और समाज की असली ताकत बताया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कठिन परिश्रम, त्याग और समर्पण के बल पर ही राष्ट्र निर्माण और उद्योगों का संचालन संभव हो पाता है। खेतों से लेकर कारखानों, निर्माण स्थलों, परिवहन और बिजली उत्पादन जैसे हर क्षेत्र में मजदूरों की भूमिका अतुलनीय है।

 

उन्होंने आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देता है। मजदूरों को उचित वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा करना सरकार, समाज और संस्थानों की सामूहिक जिम्मेदारी है। डॉ. यादव ने यह भी भरोसा दिलाया कि चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन हमेशा मजदूरों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में बसपा प्रखंड अध्यक्ष विजय राम सहित मो. सलीम, रामप्रवेश राजभर, दीपक कुमार, नरेंद्र जी, ईश्वर सिंह, भरत पांडेय, इंद्रासन राम, नंदन द्विवेदी, सुनील राम, श्री निवास राम, नसीम साईं, कन्हैया मालाकार, मुन्ना खरवार, मुन्ना चौधरी, पप्पू चौधरी, गोविंद खरवार, बब्लू पाल, दिलबहार चौधरी, संतोष राम, विरेन्द्र राम, राकेश कुमार, श्रीमन पांडेय, नरेंद्र खरवार, ठाकुर कानू, नीलम देवी, कान्ती देवी, सुनीता देवी, शिवकुमारी देवी, मुन्नी देवी, नेहरून निशा, देवनती देवी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन ने न केवल मजदूरों के सम्मान को बढ़ाया, बल्कि उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता और एकजुटता का भी मजबूत संदेश दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button