हथियार के बल पर गांव के एक युवक ने महिला के साथ कई दिनों से करता रहा दुष्कर्म




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ गांव के ही एक युवक के द्वारा पिछले कई दिनों से हथियार के बल पर दुष्कर्म की घटना काे अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।








घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के भोला चौधरी द्वारा गांव के ही एक घर में महिला काे अकेली देख प्रवेश कर गया। उसने हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी धमकी देकर चला गया। महिला के द्वारा घटना काे लेकर पहली बार पुलिस या किसी से कोई शिकायत नहीं करने पर आरोपी इसका फायदा उठाने लगा। युवक 4 जुलाई काे दोबारा महिला काे अकेली देखकर उसके घर में प्रवेश गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर उसे और उसके पुरे परिवार काे गाेली मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। आरोपित के खिलाफ शिकायत नहीं हाेने पर उसका मनोबल बढ़ गया। इसके बाद आरोपी 29 जुलाई काे फिर घर में प्रवेश कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस बार महिला ने हल्ला करना शुरू कर दिया। महिला के द्वारा हल्ला करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




