OTHERS

ऑल इंडिया विश्वविद्यालय वुशु प्रतियोगिता में बक्सर की निकिता व निभा ने जीता कांस्य 

चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में 200 यूनिवर्सिटी के खिलाडियों ने लिया था हिस्सा, एमवी कॉलेज की है दोनों छात्राएं

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

ऑल इंडिया विश्वविद्यालय पुरुष महिला वूशु प्रतियोगिता का 22 से 27 फ़रवरी तक चंडीगढ़ के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित हुआ। जिसमे भारत से लगभग 200 यूनिवर्सिटी के 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वही आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के बक्सर जिला से एमवी कॉलेज की दो वुशू खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किया।

 

एमवी कॉलेज की दो छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में मैडल जीता है जिसमे निकिता कुमारी ने अंडर 65 kg में कांस्य पदक वहीं निभा कुमारी ने 75 kg में कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। बता दे निकिता कुमारी एमवी कॉलेज की एमए की सेकंड ईयर की छात्रा है वही निभा कुमारी भी इसी कॉलेज की एमए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उनकी सफलता पर बक्सर वुशू संघ के महासचिव मुकेश कुमार, संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव राम रतन पाठक, विवेक कुमार सदस्य के रूप में राजू कुमार, सागर कुमार एवं राष्ट्रीय स्तर के अनेकों खिलाड़ियों के अलावा बक्सर वूशु संघ के संयुक्त प्रशिक्षक लव शर्मा ने बहुत-बहुत बधाई दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button