POLITICS

पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली राजद की सदस्यता, जिला कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे अधिवक्ता बबन सिंह कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ शनिवार को प्रदेश राजद कार्यालय पटना में प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के समक्ष राजद की सदस्य्ता ग्रहण कर लिया। ज्ञात हो की इसके पूर्व भी बिहार के कई दिग्गज कुशवाहा समाज के नेता राजद की सदस्यता ग्रहण किया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार के राजनीति में कुशवाहा समाज के वोट की अहमियत को समझते हुए लोकसभा चुनाव में भी इण्डिया गठबंधन द्वारा 7 सीट कुशवाहा समाज को दिया गया है।

बबन सिंह कुशवाहा द्वारा राजद की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात बक्सर जिला राजद कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं उन्होंने कहा की एनडीए की सरकार में लोकतंत्र खतरे में आ गया है वही उन्होंने कहा की देश में इंडिया गठबंधन की तरफ से लालू प्रसाद यादव एक मजबूत और करारा जबाब देने वाले नेता है। वही बाबा साहब द्वारा बनाये गए संविधान को बचाने के लिए और लालू प्रसाद पर भरोसा जताते हुए राजद की सदस्यता ग्रहण किया है। बक्सर लोकसभा क्षेत्र में कुशवाहा समाज को एकजुट कर तेजस्वी यादव को मजबूत करने प्रयास करूँगा। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, नवानगर पूर्व प्रमुख सत्येंद्र सिंह, रामशंकर कुशवाहा, बीरबल कुशवाहा, मिलान कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, जंगली यादव समेत दर्जनों राजद के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button