OTHERS
रामेश्वर नाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति के कार्यालय का शुभारम्भ




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मंगलवार को नगर के रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति द्वारा रामेश्वर नाथ मंदिर में नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र मिश्रा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार के साथ पूर्व सदर प्रखंड पदाधिकारी दीपचंद जोशी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़ कर किया।







उद्घाटन के दौरान समिति के सदस्य राम स्वरूप अग्रवाल, विनय कुमार, बसंत जी, नन्द कुमार तिवारी, हरि शंकर गुप्ता, मनजीत, राजेन्द्र सिंह, जगदीश जायसवाल के अलावा रेडक्रास सचिव श्रवण तिवारी, लायंस क्लब के अध्यक्ष योगेश जायसवाल मुख्य रूप से शामिल थे। उद्घाटन के पाश्चात् शहर के खुशहाली के लिए समिति के लोगों द्वारा भोले बाबा श्री रामेश्वर नाथ का रुद्राभिषेक किया गया।


