मंत्री अश्वनी चौबे सांसद निधि से मंदिर मस्जिद के कार्य किए हो तो जारी करे श्वेत पत्र : नीरज कुमार
सनातनिय की पार्टी भाजपा के शासन काल में सबसे अधिक मंदिर तोड़े गए, जिसे पुनर्स्थापित नही किया गया




न्यूज विजन । बक्सर
भाजपा के नौ वर्षो के शासन काल में सबसे अधिक 2418 मंदिर तोड़े गए जिसमे सबसे अधिक गुजरात में 1289 उतर प्रदेश में 688 व अन्य प्रदेशों में भी सैकड़ों मंदिर तोड़े गए जिसे पुनर्स्थापित नहीं किया गया। और खुद को सनतनियो की पार्टी कहते है देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और बक्सर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री उक्त बातें सोमवार को परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जदयू के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा।
उन्होंने कहा की विश्वनाथ कारीडोर बनवाने के लिए पुराने मंदिर को तोड़ा गया और वहां से दर्जनों शिवलिंग निकला जिसे अभी भी लंका थाना के हाजत में बंद है। बक्सर जिला में एक बड़ा सनातनी है अश्वनी चौबे क्यों नही जाकर जमानत ले लेते है। यहां से तो महज 125 किलोमीटर दूर है बनारस जाकर बेल करवा मंदिर में स्थापित करवा पूजा पाठ करते। वही उन्होंने कहा की हमारे मुखिया ने तो बिहार के किसी भी जगह जरूरत पड़ने पर मंदिर तोड़े जाते है साथ ही डीएम और एसपी को उसे विस्थापित करने का निर्देश भी जारी किया गया है। उतर प्रदेश में योगी बाबा के राज्य अंतर्गत बनारस में भारत माता और रानी सती की मंदिर तोड़ी गई। जिसका जनता द्वारा भारी विरोध किया गया था लेकिन आजतक उसे विस्थापित नही किया गया। इसके साथ ही बिहार सरकार सिर्फ कब्रिस्तानों का ही नहीं बल्कि मंदिरों और चर्चो की घेराबंदी करवा रही है। जिसमे हाल के दिनों में शाहाबाद क्षेत्र अंतर्गत बक्सर में 7 कैमूर में 9 रोहतास में 31 मंदिर, मस्जिद और कब्रिस्तान की घेराबंदी बिहार सरकार ने करवाया है। जबकि सांसद निधि से राशि आती है लेकिन बक्सर के बाबा को इससे कोई मतलब नहीं है। अगर किए है तो श्वेत पत्र जारी कर बताएं अबतक कितने धार्मिक स्थानों का कार्य करवाए है। साथ ही उन्होंने कहा की में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने का बात बक्सर की जनता को बरगलाने और छलने के लिए है। वही नीरज कुमार ने कहा की देश के गृह मंत्री शाहाबाद की धरती को अपमानित करते हुए बाबू कुंवर सिंह के नाम पर कार्यक्रम आयोजित कर गिनीज बुक में नाम दर्ज करवा लिए लेकिन जारी प्रमाण पत्र में बाबू कुंवर सिंह का नाम कही नही दिखा। इसी तरह प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम छत्रवृति योजना को भी बंद कर दिया क्योंकि वो दलित समाज से आते थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की प्रधानमंत्री और गृहमंत्री मिलकर देश की महामहिम राष्ट्रपति को भी अपमानित करने का कार्य कर रहे है। 28 अगस्त को संसदीय कार्य मंत्री ट्वीट कर 2 सितंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी करते है जबकि संसद का सत्र बुलाने का अधिकार राष्ट्रपति को संसदीय कोर कमिटी की अनुशंसा पर होता है।








वही प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की गंगा यमुना तहजीब के लिए हिंदुस्तान को जाना जाता है। जबकि भाजपा समाज में नफरत फ़ैलाने का कार्य करती है। मणिपुर हिंसा जहां बेटियां शर्मसार हुई प्रधानमंत्री संसद के सत्र में इंडिया गठबंधन पर ढाई घंटा तक संबोधित किए लेकिन मणिपुर हिंसा पर मात्र दो मिनट ही बोले। वही देश के एक एक भ्रष्टाचारी को भाजपा में शामिल करवा उन्हे स्वच्छ बनाने का कार्य करते है। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कुमार, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, महिला जिलाध्यक्ष हिंगमनी, जितेंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

