



न्यूज विजन । बक्सर
जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखनडीहरा गांव में गुरुवार को पुराने विवाद में अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक करने गए एक युवक को गोली मार दी है। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार जख्मी युवक लाखनडीहरा के सुरेश यादव का 22 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव है। जबकि गोली मारने वाला आरोपी भी उसी गांव के रहने वाले हैं। घायल युवक हर दिन की तरह सुबह में दौड़ने के लिए गांव से पूरब मुख्य सड़क पर गया था। करीब पांच बजे के आस पास आरोपियों ने जान मारने की नियत से उस पर गोली चला दी। गोली उसके सर और गर्दन के आसपास से छूते हुए निकल गई है। बावजूद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही डुमराव मौके पर पहुंच जख्मी के इलाज तथा आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।








डुमराव थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया पुराने विवाद में उसे गोली मारी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वैसे सूत्रों की माने तो कुछ दिन पहले दोनो पक्षों में खेत की पटवन के लिए तार खींचने को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

