CRIME

साइबर अपराधियों ने महिला से ठगे 2 लाख 41 हजार, घर से गायब हुयी महिला 

तीन अक्टूबर की रात कीमती समान के लालच में आकर महिला ने पे फोन के माध्यम से ट्रांसफर कर दी राशि, राजपुर पुलिस जाँच में जुटी, सोशल मिडिया के माध्यम से भी खोजबीन जारी  

न्यूज़ विज़न। बक्सर 
जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवाय गांव की संगीता देवी से साइबर क्राइम के अपराधियों ने सामान देने के नाम पर 2 लाख 41 हजार रुपये की ठगी कर लिया है। इस बात का पता चलते ही राजवंशी पाल की पत्नी संगीता देवी पिछले चार अक्टूबर की सुबह से ही गायब हो गई है। 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संगीता देवी के परिजन कमला पाल ने बताया कि तीन अक्टूबर की रात साइबर क्राइम के अपराधियों ने उन्हें फोन कॉल कर आईफोन एवं कई कीमती सामान देने के लिए उनसे रुपए की मांग की। सामान की लालच में आकर संगीता देवी ने साइबर अपराधी को फोन पे के माध्यम से उसे भुगतान कर दिया। जिसे वह बार-बार कई सामानों का लालच देकर इतनी बड़ी राशि की ठगी कर लिया। खाते से इतनी बड़ी रकम की निकासी होने के बाद महिला ने अपना आपा खो दिया और वह अहले सुबह परिजनों के सोये अवस्था में ही घर से गायब हो गयी। जिसकी जानकारी होने के बाद परिजनों ने खोज बीन शुरू किया तो उसका कहीं पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी घर पर ही पड़ा हुआ था. जिस मोबाइल को परिजनों ने देखा कि इसके खाते से जितने राशि की निकासी हुई है। सभी निकासी राशि का बहुत सारा मैसेज बॉक्स में पड़ा हुआ है। जिसको लेकर महिला के परिजन कमला पाल ने राजपुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।  इस संबंध में एसआई अमृता प्रियदर्शनी ने बताया कि इसको लेकर पुलिस गहन जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही राजपुर पुलिस ने पुलिस कप्तान के निर्देश पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस महिला की तलाशी के लिए लोगों से अपील की है। अभी तक इसका कहीं पता नहीं चला है। परिजन अभी भी चिंतित है अगर किसी व्यक्ति को महिला दिखे तो वह राजपुर थाना के मोबाइल नंबर 94318 22333 पर फोन कर इसकी जानकारी दे सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button